रायपुर,, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाला आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से किया गया गिरफ्तार

Samwad Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। और पूरे मीडिया जगत में रोस है इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुरेश विदेश भागने की तैयारी में था।

बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर बीजापुर जिले के पत्रकार थे। जिनका शव 3 जनवरी को ठेकेदार के सेप्टिक टैंक में पाया गया। परिजन 1 जनवरी से पत्रकार की तलाश में थे। बीजापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। मुकेश ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिससे ठेकेदार पर कार्रवाई हुई थी।इस हत्या के विरोध में संभाग के सभी पत्रकारों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी ठेकेदार की वैध-अवैध संपत्तियों की कुर्की, ठेकेदार के सभी सरकारी टेंडरों को निरस्त करना और बैंक खातों को सीज करने की मांग की है।

Jasim khan kusmi balrampur

Share This Article