जिला बलरामपुर मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों का त्वरित निराकरण जिला प्रशासन की तत्परता से श्रीमती रन्ता को मिली अनुकंपा नियुक्ति

Samwad Chhattisgarh



मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों का त्वरित निराकरण जिला प्रशासन की तत्परता से श्रीमती रन्ता को मिली अनुकंपा नियुक्ति

बलरामपुर 26 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के तहत अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के नेतृत्व में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कटारा ने संवेदनशीलता के साथ दिवंगत स्व. श्री ब्रम्हदेव सिंह की पत्नी श्रीमती रन्ता सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम कमलपुर निवासी स्व. श्री ब्रम्हदेव सिंह कार्यालय जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत सचिव के पद पर पदस्थ थे। स्व. श्री ब्रम्हदेव सिंह की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी श्रीमती रन्ता सिंह को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। कलेक्टर श्री कटारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया, जिससे न केवल दिवंगत कर्मचारी के परिवार को राहत मिली, बल्कि उनका भविष्य भी सुरक्षित हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा को धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर जसीम खान,,9111740798

Share This Article