पत्नी नहीं बच सकती… सुनकर पति को आया हार्ट अटैक, फिर दोनों ने साथ ही छोड़ी दुनिया

Samwad Chhattisgarh

गुना जिले की तहसील बमोरी के ग्राम धनोरिया में पति और पत्नी का निधन एक ही समय पर हुआ। धनोरिया में रहने वाले 70 वर्षीय कल्याण सिंह धाकड़ उर्फ कालूराम की पत्नी भागवती बाई कुछ समय से बीमार चल रही थी।

सुबह घर वाले एक साथ बैठकर बात कर रहे थे कि इनका अंतिम समय एक-दो दिन में आने वाला है। यह सुनकर उनके पति कल्याण सिंह बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें गुना अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें हार्ट अटैक आया था और दोपहर करीब एक बजे उनका निधन हो गया।

इसी समय गांव से फोन आया कि उनकी पत्नी भी चल बसीं। दोनों ने एक ही समय पर प्राण त्यागे। इसके बाद परिवार वालों ने एक ही चिता पर दोनों पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया। एक साथ दोनों की अंतिम यात्रा देखकर हर किसी की आंखें नम थीं।

गांव के लोगों के बीच यहीं बात हो रही थी कि दोनों में इतना प्रेम था कि एक साथ ही दुनिया से विदा हुए। कालूराम के भांजे दामोदर धाकड़ ने बताया उनके मामा खेती करते थे

Share This Article