By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samwad ChhattisgarhSamwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Reading: बलरामपुर,,कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने धान खरीदी केंद्र  व संग्रहण केन्द्र  का किया निरीक्षण,,,,,,,
Share
Font ResizerAa
Samwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Follow US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© © %sitename% | Design By Nimble Technology
Samwad Chhattisgarh > Blog > छत्तीसगढ़ > बलरामपुर,,कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने धान खरीदी केंद्र  व संग्रहण केन्द्र  का किया निरीक्षण,,,,,,,
छत्तीसगढ़

बलरामपुर,,कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने धान खरीदी केंद्र  व संग्रहण केन्द्र  का किया निरीक्षण,,,,,,,

Samwad Chhattisgarh
Last updated: January 10, 2025 7:08 pm
Samwad Chhattisgarh
Share
SHARE

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र  व संग्रहण केन्द्र  का किया निरीक्षण

Jasim Khan kusmi balrampur contect,,9111740798

बलरामपुर, 10 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने तहसील बलरामपुर के धान खरीदी केंद्र पस्ता और तहसील राजपुर के धान खरीदी केन्द्र राजपुर व धान संग्रहण केन्द्र डकवा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र पस्ता, राजपुर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक से अब तक हुए धान खरीदी और उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समय पर धान की आद्रता एवं गुणवत्ता की जांच कर खरीदी करने को कहा। उन्होंने प्रभारियों को रोज की धान आवक की स्टेकिंग करने एवं गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव नियमित रूप से किया जाए। इस दौरान उन्होंने धान बेचने आये किसानों से भी चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली।

धान संग्रहण केंद्र डकवा का भी लिया जायजा

कलेक्टर श्री कटारा ने धान संग्रहण हेतु बनाए गए संग्रहण केंद्र डकवा का भी जायजा लिया इस दौरान उन्होंने संग्रहण केन्द्र प्रबंधक से बात कर धान संग्रहण हेतु किये जा रहे व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संग्रहण केन्द्र में संग्रहण शुरू करने के पहले संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। संग्रहण केन्द्र में विद्युत, फेसिंग, डेनेज की समुचित व्यवस्था करने को कहा। कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र में सुरक्षा के तहत सभी आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्टेकों को ढककर रखने, असामयिक परिस्थितियों में मौसम के दृष्टिगत पानी निकासी हेतु नाली की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन आ रही गाड़ियों को तुरंत खाली करने की व्यवस्था करने व स्टेक प्लान के अनुसार ही भण्डारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजपुर श्री राजीव जेम्स कुजूर, खाद्य अधिकारी श्री शिवेंद्र कामटे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

अंबिकापुर,,,विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की हुई शुरुआत
लूण्ड्रा विधायक व कलेक्टर ने अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
रायपुर,,केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात।
बलरामपुर,,जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने विकासखंड कुसमी का किया सघन दौरा,,
बलरामपुर,,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में 06 से 08 मई तक विकासखंड स्तर पर आयोजित होगा लाइसेंस शिविर।
बलरामपुर,,जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीण जन एवं आम नागरिकों की सुनी समस्याएं।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बलरामपुर,,कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने मेडिकल मोबाईल यूनिट को दिखाई हरी झंडी
Next Article अंबिकापुर,, रजा यूनिटी फाउंडेशन के शादाब आलम रजवी के ऊपर लगाए गए आरोप की स्पष्टीकरण की दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की,,,,,,

Latest News

धमतरी,,रजा यूनिटी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।
July 31, 2025
बलरामपुर,,कुसमी पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध तरीके से करंट तार लगाने वाले को भेजा जेल।
July 30, 2025
बलरामपुर,,आम आदमी पार्टी ने बलरामपुर जिले में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बनाई रणनीति  किया बैठक का आयोजन।
July 30, 2025
बलरामपुर,,जिला स्तरीय सम्पूर्णता सम्मान का किया गया आयोजन,विकासखंड शंकरगढ़ ने रचा कीर्तिमान।
July 29, 2025
Samwad Chhattisgarh

About

Editor : Mohammad Jasim Khan

Address : Bazar para, Kushmi, Dist.  Balrampur, Chhattisgarh

Mobile : +91-9111740798

Email :  jk8759504@gmail.com

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Follow US
© Samwad Chhattisgarh | Design By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?