By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samwad ChhattisgarhSamwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Reading: बलरामपुर,,जिले में सुचारू रूप से हो रही है मंडियों में धान खरीदी,,,,,
Share
Font ResizerAa
Samwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Follow US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© © %sitename% | Design By Nimble Technology
Samwad Chhattisgarh > Blog > छत्तीसगढ़ > बलरामपुर,,जिले में सुचारू रूप से हो रही है मंडियों में धान खरीदी,,,,,
छत्तीसगढ़

बलरामपुर,,जिले में सुचारू रूप से हो रही है मंडियों में धान खरीदी,,,,,

Samwad Chhattisgarh
Last updated: January 8, 2025 9:32 pm
Samwad Chhattisgarh
Share
SHARE

बलरामपुर जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी जारी
31 जनवरी तक की जाएगी धान की खरीदी

बलरामपुर, 08 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले के 49 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर के द्वारा प्रत्येक समिति केन्द्रों में धान खरीदी से जुड़े हर पहलू की विस्तृत समीक्षा कर शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के निर्देश दिये गये है।

जिले में अब तक 1811448 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में  अब तक 49 समितियों में कुल 1811448 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले के सहकारी समिति कपिलदेवपुर में 30996 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बादा में 20193.60, कुसमी में 40806, जवाहरनगर में 20491.20, कामेश्वरनगर में 70879.20, कोदवा 12534.40, गोपालपुर में 25872.40, भेंडरी 17801.60, चांदो में 49466, जमड़ी में 83980.40, जिगड़ी में 20225.20, जोकापाट (भरतपुर) में 10752, डूमरपान में 37842.80, डिण्डो में 49442.40, डीपाडीह में 25452.80, डोंगरो में 25243.60, गांजर में 16201.20, त्रिकुण्डा में 49651.20, बगरा में 31427.20, तातापानी में 35883.20, धंधापुर में 48944.80, डौरा में 35240.40, पस्ता में 20734.40, बड़कागांव में 48916, बरतीकला में 50923.20, बरदर में 30737.60, आरा में 17246.40, बरियों में 444259.20, बलंगी में 29965.60, बलरामपुर में 54461.20, बसंतपुर  में 45681.60, भुलसीकला में 17977.20, भंवरमाल में 51666.40, रामानुजगंज में 36416.40, महाराजगंज में 54316.80, महावीरगंज में 29259.60, विजयनगर में 47520, रघुनाथनगर में 36299.20, रनहत में 42436.40, राजपुर में 68148.80, दोलंगी 27730.80, रामचन्द्रपुर में 31102.80, रामनगर में 50383.20, वाड्रफनगर में 32202.40, स्याही में 32073.60, विरेन्द्रनगर में 50554.40, सरना में 40581.60, सेवारी में 45182 एवं सामरी में 13343.60 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।

72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में राशि हो रही जमा

जिले में 50 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 1811448 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। साथ ही अब तक 109734 मीट्रिक टन का डीओ जारी हो चुका है और 61459.52 मीट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है। राज्य शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। और धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि प्राप्त हो रही है। जिसमें अब तक 31063 किसानों को भुगतान किया जा चुका है।

अवैध धान के परिवहन पर की जा रही निरंतर कार्यवाही

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया के दौरान अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में सूचना तंत्र को मजबूत बनाते हुए अवैध परिवहन की हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। खाद्य अधिकारी प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 35 प्रकरण बनाए गए जिसमें से 1491.60 क्विंटल धान एवं 34 वाहन जब्त किया गया।

धान खरीदी से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री न जारी

जिले में धान खरीदी  विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 18002333663 जारी किया गया है जिसमें धान खरीदी से संबंधित जानकारी, सूचना या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते है। यदि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना भी दे सकते हैं।

जसीम खान कुसमी बलरामपुर

रायपुर,,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा की।
कुसमी,,पशु क्रूरता अधि.धाराः- 4,6,10 कृषक पशु परी. अधि. 11के तहत कुसमी पुलिस ने भेजा जेल,,,
रायपुर,,अपनी रिपोर्टर से खुस होकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया,,,,
नई औद्योगिक नीति: जेम्स एंड ज्वेलरी और हालमार्क को भी उद्योग का दर्जा
कुसमी ,,छत्तीसगढ़  कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कुसमी अनुविभागीय अधिकारी को 11 सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बलरामपुर,,36 वां सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत तीन दिवसीय नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन,,,,,,,,
Next Article बलरामपुर,,जिला मुख्यालय में नशामुक्ति सह पुनर्वास सह संचालित,,,,,,,,

Latest News

धमतरी,,रजा यूनिटी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।
July 31, 2025
बलरामपुर,,कुसमी पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध तरीके से करंट तार लगाने वाले को भेजा जेल।
July 30, 2025
बलरामपुर,,आम आदमी पार्टी ने बलरामपुर जिले में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बनाई रणनीति  किया बैठक का आयोजन।
July 30, 2025
बलरामपुर,,जिला स्तरीय सम्पूर्णता सम्मान का किया गया आयोजन,विकासखंड शंकरगढ़ ने रचा कीर्तिमान।
July 29, 2025
Samwad Chhattisgarh

About

Editor : Mohammad Jasim Khan

Address : Bazar para, Kushmi, Dist.  Balrampur, Chhattisgarh

Mobile : +91-9111740798

Email :  jk8759504@gmail.com

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Follow US
© Samwad Chhattisgarh | Design By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?