✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻

नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले—‘अपनी कमजोरी छिपाने के लिए कर रहे असत्य बातें’
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि आज ऐसे लोग सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में कभी इच्छाशक्ति नहीं दिखाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों ने प्रदेश में नक्सलवाद को एक तरह से पालने-पोसने का काम किया। ऐसे लोगों की ओर से इस तरह की बातें करना बिल्कुल शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह बड़ा सौभाग्य है कि जब डबल इंजन की सरकार बनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिला, तब केंद्रीय गृह मंत्री ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का भी सरकार एवं जवानों को समर्थन मिला। इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली और नक्सलवाद समाप्ति की ओर बढ़ा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता की विपक्ष को भी प्रशंसा करनी चाहिए, लेकिन अपनी कमजोरी छिपाने के लिए विपक्ष की ओर से असत्य बातें कही जा रही हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है।
