कुसमी,,शिक्षक संघर्ष मोर्चा, छत्तीसगढ़ जिला निकाय के आह्वान पर पदोन्नति में टी.ई.टी. (TET) की अनैतिक बाध्यता समाप्त करने सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻

कुसमी,,शिक्षक संघर्ष मोर्चा, छत्तीसगढ़ जिला निकाय के आह्वान पर पदोन्नति में टी.ई.टी. (TET) की अनैतिक बाध्यता समाप्त करने सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय एवं जिला निकाय के आह्वान पर पदोन्नति में टी.ई.टी. (TET) की अनैतिक बाध्यता समाप्त करने सहित 5 सूत्रीय ज्वलंत मांगों को लेकर 25 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय बलरामपुर में विशाल जिला स्तरीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में सोमवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा, ब्लॉक इकाई कुसमी के पदाधिकारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कुसमी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कुसमी को विधिवत ज्ञापन सौंपकर सामूहिक अवकाश पर रहकर बलरामपुर में आयोजित रैली में शामिल होंने की लिखित सूचना दी गई।

कुसमी के ब्लॉक संचालक ने बताया कि शासन द्वारा सेवारत शिक्षकों की पदोन्नति में अचानक टीईटी की बाध्यता थोप दी गई है, जिससे प्रदेश भर के शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस अनैतिक निर्णय और शिक्षक विरोधी नीतियों के विरोध में विकासखंड कुसमी अंतर्गत समस्त संगठन में शामिल सभी शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधानपाठक, व्याख्याता एवं प्राचार्य) 25 अगस्त को एक दिवसीय आकस्मिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय बलरामपुर महारैली में शामिल होने जा रहे हैं।
प्रमुख मांगें:
1. पदोन्नति प्रक्रिया में टी.ई.टी. (TET) की अनैतिक बाध्यता से पूर्ण मुक्ति।
2. प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा गणना कर समस्त लाभ प्रदान किए जाएं।
3. केंद्रीय वेतनमान लागू कर वेतन विसंगति को दूर किया जाए।
4. डी.एड. प्रशिक्षित शिक्षकों को ब्रिजकोर्स कराकर बी.एड. की पात्रता दी जाए।
5. भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2026 में आवश्यक संशोधन किए जाएं।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त शिक्षक संवर्ग और मातृशक्ति से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 25 अगस्त को बलरामपुर पहुंचकर इस ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाएं और अपने हक व स्वाभिमान की आवाज को बुलंद करें।

जारीकर्ता:
दीपक सिन्हा/शशांक भूषण दुबे
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा, ब्लॉक इकाई – कुसमी
जिला – बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

Share This Article