बलरामपुर,,कलेक्टर ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

बलरामपुर,,कलेक्टर ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

एग्रीस्टैक एवं बकेट क्लेम के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

किसानों की आय बढ़ाने उद्यानिकी फसलों के विस्तार एवं विविधीकृत खेती को बढ़ावा दें -कलेक्टर

बलरामपुर, 28 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं उनके मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों एवं  हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एग्रीस्टैक एवं बकेट क्लेम के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा मैदानी अमले के माध्यम से कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालकों तक विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने को कहा।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में फल, फूल एवं सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को विविधीकृत कृषि के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों एवं किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं के अनुरूप उद्यानिकी फसलों के विस्तार पर विशेष ध्यान देने को कहा।
मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

Share This Article