✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

बलरामपुर,,हर घर जल अंतर्गत 40 योजनाओं में शुरू हुआ पेयजल

जल जीवन मिशन से स्वच्छ एवं सुगम पेयजल की मिली सुविधा
बलरामपुर, 28 अगस्त 2026/ हर घर तक नल से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जल जीवन मिशन की योजनाओं को तेजी से पूर्ण कर पेयजल प्रदाय शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यों को गति दी जा रही है। परिणाम स्वरूप विगत एक माह में लगभग 40 ग्रामों में पेयजल प्रदाय प्रारंभ किया जा चुका है।जिनमें खजूरियाडीह, चांदो, लोढ़ा, हर्री, बादा, महेवा एवं पहाड़खड़ुवा सहित विभिन्न ग्राम शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा उपलब्ध हुई है।
जल जीवन मिशन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलने से ग्रामीण परिवारों को दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भरता से राहत मिल रही है। विशेषकर महिलाओं और बच्चों को पानी लाने में लगने वाले समय और श्रम की बचत हो रही है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं निरंतर निगरानी में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए योजनाओं के कार्यों में तेजी लाई गई है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में लगभग 40 योजनाओं में पेयजल प्रदाय प्रारंभ होने के साथ ही इससे कई गुना अधिक योजनाओं में कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। ये योजनाएं वर्तमान में विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। निर्माणाधीन योजनाओं के कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर जोर दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति की सतत निगरानी करने तथा पूर्ण योजनाओं में पेयजल प्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जल जीवन मिशन के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
