कुसमी,,हाई स्कूल ग्राउंड में विकास खण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का हुआ समापन आयोजन।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी,,हाई स्कूल ग्राउंड में विकास खण्ड स्तरीय सरगुजाओलंपिक का हुआ समापन मुख्य अतिथि के रूप में रहे सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा।

कुसमी ।हाई स्कूल  खेल मैदान में 15 सितंबर से चालू था आज 17सितंबर को हुआ समापन“विकास खण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27” खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन हुआ। “स्वस्थ युवा, समृद्ध सरगुजा” और “खेलो सरगुजा,बढ़ो सरगुजा” ध्येय के साथ आयोजित इस खेल का उद्देश्य ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

मुख्य अतिथिके रूप में रही सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा तथा अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न की गई।

मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की प्रेरणा से विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दे रही है। यह प्रतियोगिता विकासखंड स्तर से शुरू होकर जिला और संभाग स्तर तक पहुंचेगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों  सीनियर जूनियर में चयनित खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने और खेल में करियर संवारने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आज हमारे क्षेत्र में केवल फुटबॉल जैसे सीमित खेल ही दिखते हैं, जबकि खो-खो व कई पारंपरिक ग्रामीण खेल विलुप्त होने की कगार पर हैं। सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से इन सभी पारंपरिक खेलों को पुनः सामने लाया जा रहा है जो 12 तरह के खेल खेले गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं और  विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में आगे  बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।

सरगुजा  ओलंपिक का उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारना  और उन्हें अनुभाग स्तर से जिला तथा राज्य स्तर तक पहुंचने का मंच उपलब्ध कराना है।उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

कुसमी एसडीएम अनुविभागीय अधिकारी अनमोल विवेक टोप्पो ने सरगुजा ओलंपिक में होने वाले खेलो की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार युवाओं में भारी उत्साह देखा गया है।

जहां पिछली बार लगभग 3500 पंजीकरण हुए थे, वहीं इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 10250,के पार पहुंच गया है, जो 100% से अधिक की बढ़ोतरी दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मैदान खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन  किया।

अनुभाग कुसमी द्वारा आयोजित इस बहुप्रतीक्षित खेल प्रतियोगिता में आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी पारंपरिक खेल स्पर्धाओं में अपना जौहर दिखाएंगे।

प्रशासनिक अधिकारी कुसमी ,,अनुविभागीय अधिकारी कुसमी अनमोल विवेक टोप्पो,,मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुन्ना लाल धुर्वे,,मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद कुमार विश्वकर्मा,, ए बीओ  नंदकुमार गुप्ता,,मंडल संयोजक प्रदीप गुप्ता सभी अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज,जनपद अध्यक्ष बसंती भगत ,जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, मंडल उपाध्यक्ष,राजेश्वर गुप्ता ,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह,,मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो ,एल्डर मेन केदार गुप्ता,नसरूल्लाह खान,सीजे प्रजापति ,राकेश भारती,देवसाय भगत ,,मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन यादव,,मंडल उपाध्यक्ष इंद्र निकुंज,,अंबिकेश्वर पैकरा,,रमेश गुप्ता सहित स्कूली बच्चे तथा स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Share This Article