✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी,,आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में 4000 दीपों से जगमगाया कुसमी

कुसमी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत कुसमी में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शंकर तालाब मंदिर प्रांगण, नगर पंचायत कार्यालय एवं अटल परिसर में लगभग 4,000 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप अभियंता एवं महिला समूह की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर श्री संजय जायसवाल, श्री बालेश्वर जी, श्री विनोद गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री राजेश्वर गुप्ता, श्री विजय गुप्ता,,श्री संजय गुप्ता,,श्री राकेश भारती, श्री रविन्द्र नाथ ओझा, श्री अनिल सिन्हा, श्री श्रवण दुबे,नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री आनंद जायसवाल, पार्षद श्रीमती अंजू सिन्हा एवं श्री पारस पाल, एल्डरमैन श्री केदार प्रसाद गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। महिला समूह की सहभागिता से कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला। हजारों दीपों से सजे परिसर ने आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत के अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद कुमार विश्वकर्मा एवं कर्मचारियों एवं महिला समूह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन का समापन भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। नगर पंचायत कुसमी की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, महिला समूह एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
