कुसमी के खजुरी बूथ में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

Samwad Chhattisgarh

कुसमी के खजुरी बूथ में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी के शक्ति केंद्र कोरंधा अंतर्गत बूथ खजुरी में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को भाजपा के विचारक एवं जनसंघ के प्रमुख नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती भगत एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक सोनी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

                   काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा प्रस्तुत एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि को बाजा गाजा फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया।


इस अवसर पर भाजपा मंडल कुसमी अध्यक्ष श्रीमती शशि टोप्पो, खजुरी सरपंच, सुरबेना सरपंच, भाजपा मंडल महामंत्री कृष्ण मुरारी सोनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता केदार गुप्ता, एल्डरमैन प्रशांत, इंद्रदेव निकुंज, देवसाय भगत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं शक्ति केंद्र प्रभारी राजू उरांव, संयोजक मुराली, सहसंयोजक, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र एक्का, एसटी मोर्चा महामंत्री बैजनाथ, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल मंत्री सीजे प्रजापति सहित भाजपा समर्थित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं एवं विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित माता-पिता तुल्य वरिष्ठजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This Article