कुसमी में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम संपन्न, बूथ स्तर तक मतदाता जागरूकता पहुंचाने का लिया संकल्प।

Samwad Chhattisgarh

✍️✍️संपादक जसीम खान कुसमी बलरामपुर ✍️✍️

कुसमी में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम संपन्न, बूथ स्तर तक मतदाता जागरूकता पहुंचाने का लिया संकल्प


कुसमी, 11 नवंबर 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत बुधवार को कुसमी मंडल में मंडल स्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से मतदाता सूची के अद्यतन, पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने, संभावित त्रुटियों की पहचान करने तथा नाम जोड़ने, संशोधन और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कांग्रेसजनों ने कहा कि मतदान का अधिकार भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का समान अवसर मिलना चाहिए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए।

कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तथा जनचौपाल प्रभारी राजेंद्र भगत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर ने मताधिकार की सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव संतोष इंजीनियर एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बुनकर ने भी अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत सहित अन्य वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता और मतदाता सूची के सत्यापन पर जोर दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गांव-गांव, घर-घर और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा नाम जोड़ने एवं सुधार कराने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। साथ ही मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के निराकरण में पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

      नए सदस्यों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस परिवार में नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। नए सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें उपस्थित पदाधिकारियों ने माला पहनाकर संगठन में शामिल होने पर स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं। इससे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

                   कार्यक्रम मे रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव संतोष इंजीनियर, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बुनकर, पार्षद वाहिद अली, महामंत्री राशिद आलम, नितीश तिर्की, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, मंडल अध्यक्ष फरीद खान, पंकज दुबे एवं सिराजुल, महिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष हसीना, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष फिलोमीना, विक्रम गुप्ता, अनीता भगत, नयन तारा, सागर यादव, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, नंद कुमार, अंकित, अनुराग सिंह, सादाब अंसारी, जसीम, रमेश पांडे, हीरा साहू, अर्जुन, शुकुल राम, प्रभु सोनवानी, बबली एक्का, विनिता टोप्पो, सकीला, रंजीत मिंज, कुमार साह राम पैकरा एवं लोरंग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा बनाए रखने और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share This Article
error: Content is protected !!