कुसमी,,कुसमी में कांग्रेसजनों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, बाल दिवस पर किया नमन।

Samwad Chhattisgarh

✍️✍️संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍️✍️

कुसमी में कांग्रेसजनों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, बाल दिवस पर किया नमन; आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

शिक्षा, विज्ञान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में नेहरू जी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा – कांग्रेसजन

ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत की अगुवाई मे हुवा कार्यक्रम का आयोजन।

कुसमी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के तत्वावधान में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नेहरू जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा, विज्ञान, औद्योगिक विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास भारतीय इतिहास में सदैव याद किए जाएंगे।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर शिक्षा, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। इसी भावना के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

       कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, मंडल अध्यक्ष फरीद खान, सिराजुल, श्रवण गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश पांडे, पीसीसी डेलीगेट सोनू अली, विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, राजेंद्र, सूरजदेव गुप्ता, पार्षद वाहिद अली, सादाब, सद्दाम, पूर्व पार्षद छत्रपति प्रजापति, मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, भूलन, गोल्डन, आनंद, भदेश, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष फिलोमीना, महिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष हसीना, लालसाय, देवरूप, ब्लॉक महामंत्री राशिद आलम, नितीश तिर्की, पार्षद अमरनाथ, राजेंद्र, अजय टोपो, इंद्रदेव, गोल्डन एवं जसीम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़

Share This Article
error: Content is protected !!