लव ट्रायंगल में युवक की लाठी से पीट पीटकर हत्या… गर्लफ्रैंड की बेवफाई के कारण चली गई जान

Samwad Chhattisgarh

भिलाई : सिविल लाइन दुर्ग में रविवार देर रात एक युवक की लाठी से पीट पीटकर का हत्या कर दी गई। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका सहित पांच संदेहियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला लव ट्रायंगल के चलते हुई हत्या का होना पता चला है।

जानकारी के अनुसार, घटना में सिविल लाइन दुर्गा निवासी चेतन साहू की हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिविल लाइन में ही रहने वाली एक युवती से चेतन का प्रेम संबंध था। चेतन और युवती की मां पुलिस विभाग में हैं।

 

मां के ट्रांसफर के बाद युवती को दूसरे से हुआ प्यार

  • कुछ महीने पहले युवती की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया था। इसके बाद वह भी अपनी मां के साथ सरगुजा चली गई थी। सरगुजा में युवती का लोकेश साहू नामक युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवती ने चेतन से बातचीत कम कर दी थी।
  • बीते 24 दिसंबर को युवती अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। इसकी जानकारी लगने पर चेतन ने उसे मिलने के लिए बोला, लेकिन युवती नहीं मिलना चाहती थी। युवती ने यह बात अपने दूसरे प्रेमी लोकेश को बता दी।
  • लोकेश अपने कुछ दोस्तों के साथ दुर्ग पहुंचा। लोकेश के कहने पर युवती ने रविवार रात चेतन को मिलने के लिए अपने घर के पास बुलाया। वहां पर पहले मौजूद लोकेश और उसके साथियों ने चेतन की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
  • पुलिस ने युवती और उसके दूसरे प्रेमी लोकेश के साथ ही साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी। चेतन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को भेज दिया जाएगा।

गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद युवक ने लगाई फांसी

भिलाई में ही प्रेम प्रसंग से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में न्यू कृष्णा नगर सुपेला निवासी एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने के पहले उसने गांव में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो काल कर उससे अंतिम बार बात की और उसे बताया कि वो आत्महत्या कर रहा है। इसके बाद उसने फांसी लगा ली।

गर्लफ्रेंड ने तुरंत ही युवक के भाई को इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक वो फंदे पर झूल चुका था। सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि गोपाल साव (18) ने बीते बुधवार दोपहर में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गोपाल पास के ही शासकीय स्कूल में कक्षा 11 वीं का छात्र था।

 

गोपाल की अपनी गांव में रहने वाली एक युवती से बचपन से दोस्ती थी और अभी भी उनके बीच संबंध था। इधर, सुपेला में वो जिस स्कूल में पढ़ता था, वहां भी एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। बीते छठ पूजा में वो बिहार में अपने गांव भी गया था। वहां पर उसने गांव में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूल में पढ़ने वाली दोस्त के बारे में बता दिया। इसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया था।

अभी कुछ दिन पहले ही गोपाल गांव से लौटा था। यहां लौटने के बाद उसकी गांव में रहने वाली गर्लफ्रेंड ने उसे अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था। साथ ही उससे बात भी बंद कर दी थी। बुधवार को उसने उसे वीडियो कॉल किया और कहा कि यदि वो उससे बात नहीं करती और माफ नहीं करेगी तो वो फांसी लगा लेगा।

Share This Article