By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samwad ChhattisgarhSamwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Reading: भारत के किस राज्य के CM सबसे अमीर हैं? संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, सबसे गरीब मुख्यमंत्री के बारे में भी जानें
Share
Font ResizerAa
Samwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Follow US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© © %sitename% | Design By Nimble Technology
Samwad Chhattisgarh > Blog > राजनीति > भारत के किस राज्य के CM सबसे अमीर हैं? संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, सबसे गरीब मुख्यमंत्री के बारे में भी जानें
राजनीति

भारत के किस राज्य के CM सबसे अमीर हैं? संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, सबसे गरीब मुख्यमंत्री के बारे में भी जानें

Samwad Chhattisgarh
Last updated: December 31, 2024 1:21 pm
Samwad Chhattisgarh
Share
SHARE

क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य के सीएम के पास सबसे ज्यादा पैसा है? सवाल ये भी है कि भारत में किस राज्य के सीएम के पास सबसे कम संपत्ति है? इस बारे में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा सोमवार को रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें सीएम की संपत्ति के आंकड़े बताए गए हैं।

Contents
देश के सबसे अमीर सीएमदेश के सबसे गरीब सीएमदेश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति कितनी है?

 

देश के सबसे अमीर सीएम

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर सीएम हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास 332 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

देश के सबसे गरीब सीएम

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि प्रति मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय या एनएनआई 2023-2024 के लिए लगभग 1,85,854 रुपये थी, जबकि एक मुख्यमंत्री की औसत स्व-आय 13,64,310 रुपये है, जो भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है।

देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति कितनी है?

देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है। खांडू पर 180 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धारमैया पर 23 करोड़ रुपये और नायडू पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि 13 (42 प्रतिशत) मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 10 (32 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले शामिल हैं। देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी हैं।

‘राहुल गांधी झगड़ा करने की नीयत से आए थे’, धक्का-मुक्की की घटना पर मनोज तिवारी का बयान
NDA की बैठक में भाजपा ने बनाई दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति, पहली बार इन दलों के नेता करेंगे BJP के पक्ष में प्रचार
‘बहुत दुख के साथ लिख रहा हूं…’, आतिशी पर बरसे शिवराज सिंह; चिट्ठी लिखकर किस बात पर जताई चिंता?
ओवैसी का विवादित बयान, कहा- काशी की मस्जिद के हक को हम खो चुके, वहां नमाज नहीं, कुछ और हो रहा
‘संविधान की रक्षा कर रहा था, इसलिए हुई सूर्यवंशी की हत्या’, महाराष्ट्र सरकार पर भड़के राहुल गांधी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article Thama : आयुष्मान खुराना ने रश्मिका मंदाना के साथ शेयर की क्यूट वीडियो, फैंस को जोड़ी आई पसंद
Next Article दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के ताबड़तोड़ बड़े बड़े कस्मे वादे, भाजपा की बढ़ा दी चिंता?

Latest News

बलरामपुर,, सनावल पुलिस की बड़ी कार्यवाही
August 2, 2025
बलरामपुर,,जिले की मरीजों का होगा उच्च संस्थानों में निःशुल्क उपचार।
August 2, 2025
बलरामपुर,,,,,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी।
August 2, 2025
धमतरी,,रजा यूनिटी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।
July 31, 2025
Samwad Chhattisgarh

About

Editor : Mohammad Jasim Khan

Address : Bazar para, Kushmi, Dist.  Balrampur, Chhattisgarh

Mobile : +91-9111740798

Email :  jk8759504@gmail.com

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Follow US
© Samwad Chhattisgarh | Design By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?