बलरामपुर,,चांदो,,ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंची आदिवासी महिला को आरएमए ने नश में लगाया इंजेक्शन, महिला की हुई मौत।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान ( संवाद छत्तीसगढ़)कुसमी बलरामपुर

चांदो, ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंची आदिवासी महिला को आरएमए ने लगाया इंजेक्शन, महिला की अचानक हुई  मौत।


बलरामपुर (कुसमी चांदो) 21 अप्रैल। बलरामपुर जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आरएमए के निजी क्लिनिक में ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंची आदिवासी महिला को आरएमए द्वारा नस में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई है।
जानकारी के अनुसार चांदो क्षेत्र के ग्राम जरहाखाड़ निवासी महिला सीमा किस्पोट्टा के भाई डेविड किस्पोट्टा ने चांदो तहसीलदार को आवेदन देकर बताया कि 14 अप्रैल 2025 की सुबह उसकी बहन सीमा किस्पोट्टा (41) महुआ बीनने के बाद चांदो साप्ताहिक बाजार कुछ लोगों के साथ गई थी। वहां से वह अन्य ग्रामीणों को बताकर अस्पताल में बीपी चेक करावाने के लिए गई।

अम्बेडकर जयंती के कारण अस्पताल बंद था जिसपर वह अस्पताल के पीछे रहने वाले आरएमए उमाशंकर वर्मा के क्लीनिक में जांच के लिए गई जहां पहले से ही भीड़ थी शिकायत के अनुसार वहां आरएमए ने सीमा किस्पोट्टा के नस में इंजेक्शन लगा दिया जिससे कि उसकी तुरंत तबीयत बिगड़ गई और उल्टी करते हुए वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आरएमए ने अन्य लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल के अंदर ले जाकर बॉटल चढ़ाया और उसे अपनी गाड़ी से तत्काल बलरामपुर अस्पताल भिजवाया। जहां ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरएमए के गलत इलाज से महिला की मौत हुई है वहीं मामले को दबाने के लिए मृतिका का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया।
परिजनों के अनुसार उनपर बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है वहीं इस मामले में चांदो तहसीलदार ने बताया है कि मामले की जांच के लिए जिला अस्पताल से टीम का गठन किया गया है।

Share This Article