बलरामपुर,,उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु आधार ऑपरेटर श्रीमती प्रियंका सिंह को मिला एक्सीलेंस अवॉर्ड।

Samwad Chhattisgarh

Balrampur, Aadhar operator Mrs. Priyanka Singh received Excellence Award for excellent performance

Sampadek jasim khan/बलरामपुर 23 जून 2025/ डिजिटल इंडिया अभियान को और अधिक सशक्त बनाने तथा आधार के व्यापक उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ’’डिराइविंग मैक्सिमम इंपेक्ट आउट ऑफ आधार’’ विषय पर यूआईडीएआई रीजनल ऑफिस हैदराबाद के द्वारा वर्कशॉप का आयोजन रायपुर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में किया गया। जिसमें यूआईडीएआई के सीईओ श्री भुवनेश कुमार, डीडीजी श्रीमती पी संगीता, प्रिंसिपल सेक्रेटरी ऑफ ई एंड आईटी गवर्नमेंट ऑफ छत्तीसगढ़ श्रीमती निहारिका बारिक के द्वारा आधार के माध्यम से डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ एवं भविष्य में किए जाने वाले नए-नए इनोवेशन के बारे में बताया गया। जिससे आधार के माध्यम से आम नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में सीईओ श्री कुमार ,डीडीजी श्रीमती संगीता के द्वारा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की आधार ऑपरेटर श्रीमती प्रियंका सिंह को बेस्ट परफॉर्मिंग ऑपरेटर इन आधार इनरोलमेंट एंड अपडेट सर्विस इन छत्तीसगढ़ स्टेट के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।

Share This Article