
संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़/अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग जर्जर स्थिति को देखकर कभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा तो कभी समाजसेवी के द्वारा लगातार ज्ञापन सौंपा जा रहा कभी चक्का जाम किया जा रहा लेकिन अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही जबकि आए दिन हो रहे बड़े हादसे आखिर इसका जिम्मेदार कौन।

बदहाल सड़क को लेकर रामानुजगंज से बलरामपुर तक पैदल यात्रा, सीएम और मंत्री के फोटो पर किया जलाभिषेक

बलरामपुर। बलरामपुर जिले को अंबिकापुर से जोड़ने वाली एनएच 343 की स्थिति बेहद दयनीय हो गई। जगह जगह पर 1.5 से 2 फीट बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। रामानुजगंज से अंबिकापुर जाने वाली बसों में रोज टूट-फूट हो रही है। अब सफर तय करने में समय भी अत्यधिक लगने लगा है। इसी को लेकर समाजसेवी राहुलजीत सिंह रामानुजगंज से बलरामपुर तक पैदल यात्रा पर निकले हैं और इस दौरान अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सड़क की हालत को लोगों के बीच साझा भी कर रहे हैं। पैदल यात्रा की शुरुआत गुरुवार को हुई। पहले दिन रामानुजगंज से तातापानी और आज दूसरे दिन तातापानी से बलरामपुर के कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राहुलजीत सिंह ने बताया कि, ज्ञापन सौंपने के बाद हमलोग कलेक्टर राजेंद्र कटारा से भी मिले। कलेक्टर ने बताया कि, लगभग एक हफ्ते के अंदर इस रोड में काम शुरू होने वाला है। जल्द ही इस रोड का मरम्मत शुरू कर दिया जाएगा। राहुलजीत सिंह ने कहा कि, हाइवे पर गाड़ियों की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। रोज कई दुर्घटनाएं हो रही है। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी गढ्ढों को भरवाने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।
सीएम और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का जलाभिषेक करते राहुलजीत।
मंत्री और सीएम के फोटो पर किया जलाभिषेक
डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट चौक के पास छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और सीएम विष्णुदेव साय के तस्वीर पर विष्णुदेव जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि, सावन का महीना चल रहा है। महादेव को खुश करने के लिए लोग उनके शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। लेकिन हमारे क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महादेव से भी ऊपर हैं। इनको खुश करने के लिए हमलोग जलाभिषेक कर रहे हैं। खुश होंगे तभी तो रोड के ऊपर इनका ध्यान जायेगा और जल्द से जल्द मरम्मत की जाएगी।