संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

सरगुजा,,सांसद चिंतामणि महाराज ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कुसमी विकासखंड के दूरस्थ अंचलों में बसे जिगनिया ग्राम पंचायत के सुपढाका मे पहाड़ी कोरवा जनजातीय समुदाय के बीच पहुंचकर क्षेत्र के तमाम लोगों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य था—प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना तथा उनके जन्मदिन को सेवा भाव और उत्सव के रूप में मनाना।

सांसद चिंतामणि महाराज ने कोरवा समाज को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतिम छोर पर रहने वाले गरीब, वंचित और जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनका सीधा लाभ आज जनता को मिल रहा है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, जनधन खाता और गरीब कल्याण योजनाएं इसी का उदाहरण हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि हर गरीब परिवार के घर में रौशनी हो, बच्चों को शिक्षा मिले, माताओं को सम्मान मिले और युवाओं को रोजगार व आत्मनिर्भरता का अवसर मिले। इसी दिशा में केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है।
कोरवा समाज के लोगों ने सांसद का आत्मीय स्वागत ढोल नगाड़े मंदार की थाप से, फूल महिलाओं के साथ कर उन्हें धन्यवाद दिया कि वे विशेष दिन पर दूरस्थ इलाकों तक पहुंचे और समुदाय के बीच समय बिताया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी मिलती है तथा वे स्वयं को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडे, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी,भाजपा वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल, राकेश भारती, सांसद प्रतिनिधि नितेश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, बहादुर कश्यप,विवेक कश्यप, लव कुमार कश्यप, पूर्व सरपंच देवनाथ राम सहित सब इंजीनियर अंबरीष यादव,खाद्य निरीक्षक छवि पैकरा,मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, सब इंजीनियर तनुज अम्बस्ट, बालेश्वर राम ग्राम पंचायत सरपंच श्री मति मानमती सहित पहाड़ी कोरवा जनजाति समाज के जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
