संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

थाना कोतवाली बलरामपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज
दहेजवार बलरामपुर जंगल में जुआ खेल रहे जुआड़ियो पर बलरामपुर पुलिस की कार्यवाही
4 जुआड़ी मौके से पकड़े गए, मौके से 6525/ रुपए संहित जुआंडियो की 12 मोटरसाइकल भी की गई जप्त ।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण –
(1) अजय गुप्ता पिता लखन गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम दहेजवार थाना बलरामपुर,
(2) टी. एन. सिंह पिता श्रवण सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बदकीमहरी थाना बलरामपुर,
(3) मनऊवर अंसारी पिता जलील अंसारी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 बलरामपुर,
(4) राणा प्रताप पिता रवि कुमार दास उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बदकीमहरी थाना बलरामपुर
विवरण- दिनांक 25/09/205 को रात्रि करीबन 10.00 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दहेजवार जंगल में कुछ जुआड़ी रुपए – पैसों का हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे है। मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना बलरामपुर से सहायक उप निरीक्षक राधे श्याम विश्वकर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार कर रेड कार्यवाही के लिए रवाना किया गया था जो मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार दहेजवार जंगल में सोलर लाइट वाला बल्ब जलाकर कुछ लोग जुआ खेलते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। घेराबंदी के दौरान 4 आरोपी पकड़े गए एवं अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल हो गये। घटनास्थल से पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से 6525/- रुपये एवं जुआ खेल रहे व्यक्तियों के कुल 12 नग मोटरसाइकल को बरामद कर प्रकरण में जप्त किया गया है। जप्त किये गए संपत्ति की कुल किमत लगभग 3,64,000/- रुपये है। पकड़े गए आरोपी (1) अजय गुप्ता पिता लखन गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम दहेजवार थाना बलरामपुर, (2) टी. एन. सिंह पिता श्रवण सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बदकीमहरी थाना बलरामपुर, (3) मनऊवर अंसारी पिता जलील अंसारी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 बलरामपुर, (4) राणा प्रताप पिता रवि कुमार दास उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बदकीमहरी थाना बलरामपुर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्तत अन्य फरार आरोपीगण के संबंध में भी पतातालाश की जा रही है सभी आरोपीगण के विरुद्ध पृथक से अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जायेगी।
