दुर्ग,,रज़ा यूनिटी फाउंडेशन,दुर्ग ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इंदिरा मार्केट, कपड़ा लाइन में दीपावली और आगामी त्योहारों तक दुकान लगाने की अनुमति मांगी।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/



दुर्ग, रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, दुर्ग ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इंदिरा मार्केट, कपड़ा लाइन में दीपावली और आगामी त्योहारों तक दुकान लगाने की अनुमति दी जाए।



विगत 40 वर्षों से यहाँ कपड़ा व्यवसाय चलता रहा है, जो स्थानीय लोगों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर और वृद्ध वर्ग के लिए रोजगार का प्रमुख स्रोत है। हाल ही में नगर निगम द्वारा कुछ नियंत्रण लागू किए जाने से कई व्यवसायियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।


संस्था के अध्यक्ष श्री आसिफ खोखर ने निवेदन किया है कि त्योहारों के मद्देनज़र उचित व्यवस्थापन करते हुए दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि स्थानीय लोग अपने जीवन-यापन और व्यवसाय को सुचारू रूप से जारी रख सकें।

प्रतिलिपि: आयुक्त महोदय, नगर निगम दुर्ग

संपर्क:
आसिफ खोखर
अध्यक्ष, रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, दुर्ग

Share This Article