बलरामपुर,,धनवार चेक पोट में शासकीय कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/


परिवहन चेक पोट धनवार में शासकीय कर्मचारियों से मारपीट करने वाले सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल



थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

अपराध क्रमांक 183/2025 धारा 121,132,221,191 (2),296,331 (6) भा.न्या.सं.

गिरफ्तार आरोपी



01. कैलाश यादव पिता स्व. जितेन्द्र प्रसाद यादव उम्र 42 वर्ष साकिन बसंतपुर,

02. उपेन्द्र उर्फ गोलू यादव पिता सहदेव यादव उम्र 25 वर्ष साकिन प्रेमनगर

03. रंजन रवि पिता सितलाल रवि राम उम्र 32 वर्ष साकिन बसंतपुर, सभी थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर- रामानुजगंज (छ०ग०)

04.आरोपी अर्जुन यादव पिता शिवकुमार यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी जमई, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर को भी आज गिरफ्तार किया गया है।  कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए है सभी को करवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विवरण: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.10.2025 को प्रार्थी परिवहन उप निरीक्षक श्री भूषण
ध्रुव के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र इस आशय का पेश किया कि प्रार्थी आर.टी.ओ. बेरियर में हमराह परिवहन उप निरी. सिधार्थ पटेल प्र.आर. कौशल साहु, के अपने डियूटी में तैनात था की करीब 22.10 बजे करीब आरोपी चंदन यादव कैलाश यादव उपेन्द्र उर्फ गोलु एवं अन्य 05 अज्ञात लोग आर.टी.ओ. बेरियर में आये और पूर्व की विवाद को लेकर वाद विवाद करने लगे और सभी लोग आर.टी. ओ. ऑफिस के अंदर घुसकर माँ बहन की गंदी गंदी गाली देकर प्रार्थी और उसके ड्रायवर ओम प्रकाश राजवाडे से मारपीट करने लगे तथा सभी के द्वारा आर.टी.ओ. कैम्पस आवासिय परिसर में घुसकर उपस्थित स्टाफ के साथ गाली गलौज करने लगे तथा परिवहन निरीक्षक महेन्द्र सिंह कुलदीप के रूम में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डालकर गाली गलौज करते मारपीट किये है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, एवं गवाहों के कथन से दिनांक 01.01.2025 को चंदन यादव एवं पीकप चालक के द्वारा तेज गति से पीकप चलाकर बेरिकेट के उपर चढ़ा दिया था जिस वजह से उक्त दिनांक वाद विवाद हुआ था एवं चंदन यादव के द्वारा उक्त दिनांक को ही फोन कर अपने साथियों को बुलाकर झगडा विवाद किया था जो कि विवाद शान्त हो गया था और घटना का रिपोर्ट देनो पक्षों में किसी के द्वारा नही किया गया था. इसी रंजीश वश दिनांक 04.10.2025 को एक राय होकर उपेन्द्र यादव, कैलाश यादव, चंदन यादव एवं अन्य पांच लोग स्कार्षीयो एवं बाईक से जाकर आर.टी.ओ. कार्यालय एवं कैम्पस आवासिय परिसर में घुसकर उपस्थित स्टाफ के साथ गाली गलौज एवं मारपीट किये हैं प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाये जाने से आरोपीगणों को हिरासत लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो सभी ने अपना अपना जुर्म करना स्वीकार किये एवं अन्य आरोपी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये है। अन्य फरार आरोपीयों का पता तलाश किया जा रहा है प्रकरण के तीन आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। माननीय न्यायालय से रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी का नाम निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, उप निरीक्षक रघुनाथ सिंह मरावी, सउनि. धनसिंह सांडिल्य, प्र.आर. 12 पंकज पोर्ते, आरक्षक आर.742 विवेक कुमार, आरक्षक 1128 अनिल पण्डवार शामिल रहे।

Share This Article