बलरामपुर,,राजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही  आदतन चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798


थाना राजपुर बलरामपुर रामानुजगंज 17/अक्टूबर/2025

अपराध क० 232/2025। धारा 331(4).305(7) बीएनएम

थाना राजपुर पुलिस की कार्यवाही आदतन चोर को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे, आरोपी के विरुद्ध चोरी के अन्य 2 प्रकरण थाना राजपुर में पूर्व से है दर्ज


नाम आरोपी- नीरज सिंह आ० राजकुमार सिंह जाति गौड उम्र 22 वर्ष निवासी परसागुडी रखनाम्खोतां वाला राजपुर जिला बलरामपुर रा.गंज (छग०)

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.10.2025 को प्रार्थिया श्रीमती बेचनी बाई पति बनारसी जाति बरगाह उम्र 60 वर्ष निवासी राजपुर खाड़पारा थाना राजपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 16.10.2025 के भोर लगभग 04.00 बजे जब प्रार्थिया का नीद खुला तो देखी कि एक लड़का इसके घर के अंदर से छत की तरफ भाग रहा है तब प्रार्थिया जोर से चोर चोर चिल्लाइ जिसे गाव वाले भागते हुये पकडे हैं, चोर आरोपी नीरज सिंह प्रार्थिया के घर में खिड़की के सहारे छत पर चढ़ कर सीढ़ी से घर अंदर घुस कर आलमारी को खोलकर आलमारी में रखे 4500 रुपये तथा गोल्डन कलर का बाजारू लाकेट मंगल सुत्र तथा बजारू कान का झुमका किमती 1000 रूपये कुल 5500 रूपये को चोरी कर लिया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना राजपुर में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी नीरज सिंह को हिरासत में लेकर आरोपी से पुछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी के द्वारा  प्रार्थिया के घर के अंदर घुस कर चौरी करना स्वीकार करते हुये उसी दरम्यानी रात में खुटनपारा राजपुर में राजेन्द्र सोनी के घर में घुसकर दुकान में लगे दरवाजा का ताला को तोडकर दुकान से किराना सामान कुरकुरे, बिस्कुट चोरी करना बताया है तथा आरोपी नीरज सिंज के कब्जे से चोरी का रकम 500 रूपये तथा कुरकुरे बिस्कुट की जप्ती कार्यवाही कर आरोपी नीरज सिंह के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने से दिनांक 17.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय पेश किया गया है।*

आदतन चोर आरोपी नीरज सिंह के खिलाफ पूर्व से थाना राजपुर में चोरी का अपराध क0 31/2021 धारा 457,380 भादवि एवं अपराध क्रमांक 162/2023 बारा 457,380 भादवि के प्रकरण दर्ज है।

Share This Article