बलरामपुर,,बसंतपुर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता, मोटरसायकल चोरी कर बिक्री करने वाले शातिर चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश,

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

दिनांक 18/अक्टूबर/2025 थाना बसंतपुर

बसंतपुर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता, मोटरसायकल चोरी कर बिक्री करने वाले शातिर चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश, मोटर सायकल चोर गिरोह में संलिप्त कुल 10 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार



आरोपियों के पास से विभिन्न जिलों व थाना क्षेत्रों से चोरी की हुई अलग-अलग कंपनियों की कुल 11 मोटर सायकल भी किया गया बरामद बरामद कर लिया गया कब्जे में।



थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम व पता देखीय👇👇👇

01. जगजीवन कुजूर पिता ज्योती प्रकाश कुजूर उम्र 25 वर्ष रूपपुर थाना बसंतपुर

02. राजेश रवि पिता शिवकुमार रवि उम्र 26 वर्ष सा. रूपपुर थाना बसंतपुर

03. सन्नी कुशवाहा पिता शंकर कुशवाहा उम्र 24 वर्ष सा. नगर पंचायत वाड्रफनगर

04. अनुराग यादव पिता स्व. मानिक चंद यादव उम्र 20 वर्ष सा. बसंतपुर, थाना बसंतपुर

05. सिया राम अगरिया पिता अर्जुन अगरिया उम्र 19 वर्ष सा. बसंतपुर, थाना बसंतपुर

06. देवशरण पिता प्रबोध उम्र 26 वर्ष सा. रूपपुर थाना बसंतपुर

07. शिव चरण पिता जवाहिर लाल उम्र 19 वर्ष सा. रूपपुर थाना बसंतपुर

08. राहूल पिता रूपेन्द्र प्रजापति उम्र 23 वर्ष सा. महेवा थाना बसंतपुर

09. संदीप अगरिया पिता रामनरेश अगरिया उम्र 24 वर्ष सा. बसंतपुर थाना बसंतपुर

10. रंजन विश्वकर्मा पिता नागेन्द्र विश्वकर्मा सा. लाल टावर थाना अनपरा जिला सोनभद्र (उ.प्र)

दिनांक 17/10/2025 को थाना प्रभारी  जितेंद्र सोनी को बसंतपुर को विश्वसनीय मुखबीर के जरिये से सूचना मिली कि ग्राम रूपपुर निवासी जगजीवन राम कुजूर एवं राजेश रवि के द्वारा चोरी की बाईक को बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। प्राप्त सूचना की तस्दीकी हेतु थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा हमराह स्टाफ के साथ ग्राम रूपपुर रवाना होकर संदेही जगजीवन राम को तलब कर मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर संदेही जगजीवन राम के कब्जे से एक लाल काला रंग का पलसर मोटरसायकल 150 सीसी बिना नंबर की जिसका चेचिस नंबर MD2A11CXIRCJ23389 इंजन नंबर DHXCRJ 31184 के बरामद कर मोटरसायकल के बारे में पूछताछ करने पर पहले आनाकानी करने तथा सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी का मोटर सायकल होना स्वीकार किया गया। मोटर सायकल का वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में आरोपी को विधिक नोटिस देने पर आरोपी जगजीवन द्वारा उक्त मोटर सायकल का कोई वैध दस्तावेज नही होना लिखकर दिया गया। आरोपी से और और मोटर सायकल वाहन चोरी करने के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी जगजीवन कुजूर पिता ज्योती प्रकाश कुजूर उम्र 25 वर्ष रूपपुर ने अपने कथन में बताया कि चोरी के वाहन को बतौली नकना गांव के सांझू बादी, गोलु बादी, छोटू बादी, मंता बादी, अनिल पावले से चोरी किया हुआ मोटर सायकल बेचा है, जिन-जिन व्यक्तियों को बेचा हूँ चलिए चलकर बरामद करा देता हूँ कहने पर बेचे गये अन्य व्यक्ति शिव चरण पिता जवाहिर लाल उम्र 19 वर्ष सा. रूपपुर से एक काला रंग का पल्सर 125 सीसी बजाज कंपनी का, देवशरण पिता प्रबोध उम्र 26 वर्ष सा. रूपपुर से एक काला रंग का एचएफ डीलक्स हीरो कंपनी का, अनुराग यादव पिता स्व. मानिक चंद यादव उम्र 20 वर्ष सा. बसंतपुर से एक काला रंग का पैसन प्रो हीरो कंपनी का, आरोपी राजेश रवि पिता शिवकुमार रवि उम्र 26 वर्ष सा. रूपपुर के कब्जे से एक सफेद रंग का टीव्हीएस अपांचे बिना नंबर का, एवं एक सिल्वर रंग का R15 यामहा कंपनी का, सिया राम अगरिया पिता अर्जुन अगरिया उम्र 19 वर्ष सा. बसंतपुर के कब्जे से एक नारंगी काला रंग का NS पल्सर बजाज कंपनी का तथा आरोपी संदीप अगरिया पिता रामनरेश अगरिया उम्र 24 वर्ष सा. बसंतपुर के कब्जे से एक पीला काला रंग का NS पल्सर बजाज कंपनी का व आरोपी राहुल प्रजापति रूपेन्द्र प्रजापति उम्र 23 वर्ष सा. महेवा के कब्जे से एक ग्रे रंग का RS पल्सर बजाज कंपनी का आरोपी सन्नी कुशवाहा पिता शंकर कुशवाहा उम्र 24 वर्ष सा. नगर पंचायत वाड्रफनगर के कब्जे से एक ग्रे रंग का NS पल्सर बजाज कंपनी का तथा आरोपी रंजन विश्वकर्मा पिता नागेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष सा. लाल टावर थाना अन्नपारा जिला सोनभद्र (उ.प्र) के कब्जे से एक नीला काला रंग का पल्सर बजाज कंपनी का मोटर सायकल कुल 11 मोटरसायकल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती की गई है। चोरी की गई मोटर सायकल एवं बरामद की गई मोटर सायकलों की अनुमानित कीमत लगभग 6,20,000 रूपये को जप्त किया गया है। उक्त जप्तशुदा वाहनों का परिवहन कार्यालय से अन्य थानों में दर्ज अपराध का पतासाजी कर अन्य थानों को सूचना भेजी गयी है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी का नाम थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, उप निरीक्षक रघुनाथसिंह मरावी, प्र.आर. 120 पंकज पोर्ते, प्र.आर. 721 विनोद सागर, आर० 742 विवेक कुमार, आर0 877 भूपेन्द्र मरावी, आर0 154 रोशन बिशेन, आर0 1193 अनिल पण्डवार, आर0. 529 लक्ष्मण कुजूर, आर० 880 अजय टोप्पो, आरक्षक 291 ताराचंद सिंह शामिल रहे।

Share This Article