संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

चौकी विजयनगर बलरामपुर रामानुजगंज 19/अक्टूबर/2025
विजयनगर थाना क्षेत्र में फावड़े से मारकर अपनी पत्नी की नृशंस व जघन्य हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।
नाम आरोपी:- अशोक कोरवा पिता श्री राम कोरवा, 33 वर्ष, गम्हरिया, चौकी विजयनगर, थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़।
👇देखिए क्या कहते हैं एडिशनल ए एस पी 👇
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18 अक्टूबर 2025 की रात आरोपी अशोक ठाकुर अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ अपने रिश्तेदार चाचा के यहां ग्राम महावीर गंज आया हुआ था. इसका एक पुत्र पहले से बीमार था जिसके इलाज के लिए उसकी पत्नी तेतरी बाई उसे बार-बार इलाज कराने कह रही थी इस बात से नाराज होकर आरोपी अशोक कोरवा ने शाम करीब 7:30 बजे पत्नी व बच्चों सहित कमरे में बंद कर दिया और कमरे के अंदर रखे, फावड़ा से अपनी पत्नी के शरीर के विभिन्न भाग एवं सिर पर लगातार वार करते रहा. घटना की आवाज सुनकर घर वाले दरवाजा खुलवाने का हर संभव प्रयास किया परंतु दरवाजा नहीं खुल पाने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर विजयनगर पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तब देखा गया की तेतरी बाई मृत अवस्था पर पड़ी हुई थी आरोपी लहूलुहान शरीर के बगल में फावड़ा लेकर बैठा हुआ था आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर अपराध क्र 175/25 धारा 103(1) bns के तहत कार्रवाही की गई. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम दौरा कर विभिन्न प्रकार के साक्ष्य एकत्रित कर चुकी है आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग फावड़ा को जप्त किया गया है प्रकरण विवेचना धीन है आरोपी को अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 103(1) bns के तहत न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है
