संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

कोतवाली, बलरामपुरबलरामपुर रामानुजगंज 23/अक्टूबर/2025
आपसी वाद विवाद में हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी घटना के चंद घंटे की भीतर पुलिस गिरफ्त में। थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुमरखी का मामला
आरोपी का नाम – प्रदीप पैकरा पिता स्व. गंगा प्रसाद पैकरा उम्र 60 वर्ष ग्राम डुमरखी थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर- रामानुजगंज
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि- दिनांक 22/10/2025 को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुमरखी में अनिल यादव और प्रदीप पैकरा के बीच वाद विवाद होने के दौरान प्रदीप पैकरा के द्वारा अनिल यादव को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से अनिल यादव के ऊपर प्राणघातक वार कर दिया जिससे अनिल यादव के सीने एवं अन्य हिस्से में गंभीर चोटे आने से उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रिफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी प्रदीप पैकरा मैके से फरार हो गया था जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पूरी रात बलरामपुर पुलिस के द्वारा छापेमार कार्यवाही कर आज सुबह पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। घटना पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
