बलरामपुर,,कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन पर बलरामपुर में सजेगा राज्योत्सव का रंगारंग मंच।

Samwad Chhattisgarh

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

बलरामपुर,, में सजेगा राज्योत्सव का रंगारंग मंच रजत जयंती वर्ष पर होगा विशेष उत्सव जारी है तैयारी।


2 से 4 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा आकर्षण का केन्द्र



हालीवुड के प्रसिद्ध गायक सुनील मानिकपुरी, अलंकार बैंड एवं नासिर टीम के द्वारा दी जाएगी शानदार प्रस्तुति बिखेरेगी जादू।

बलरामपुर 26 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी राज्योत्सव श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष होने पर इस वर्ष को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इस उपलक्ष्य में राज्योत्सव पर्व के अवसर पर 2 से 4 नवंबर तक भव्य रूप से राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के कलाकार सुर, ताल और संस्कृति के साथ बिखेरेंगे कला का जादू


तीन दिवसीय इस राज्योत्सव 2025 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न कलाकार भी शिरकत करेंगे, जहां विभिन्न प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। राज्योत्सव के पहले दिन 2 नवंबर को अलंकार बैंड एवं टीम के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन 3 नवंबर को छालीवुड के प्रसिद्ध गायक सुनील मानिकपुरी के द्वारा प्रस्तुति एवं 4 नवंबर 2025 को नासिर एवं टीम अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे।

Share This Article
error: Content is protected !!