संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

कुसमी नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र भगत जी एवं बिरसा मुंडा सेवा समिति के अध्यक्ष गोवर्धन राम जी के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है!

कुसमी नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र भगत जी एवं बिरसा मुंडा सेवा समिति के अध्यक्ष गोवर्धन राम जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है नगर पंचायत कुसमी जिला बलरामपुर में भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है!

आज इस आयोजन के लिए समाज के प्रमुख लोगों माताएँ बहनों, युवायों और समिति के सदस्यों ने झारखंड के उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मस्थल से पवित्र मिट्टी लाई!
इस गौरवपूर्ण अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थापना के इस पावन अवसर पर, मैं आप सभी को हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूँ!

भगवान बिरसा मुंडा जी एक महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज के उत्थान और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया उनकी प्रतिमा स्थापना के माध्यम से, हम उनके आदर्शों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे आइए हम सब मिलकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज के विकास में योगदान दें!

धीरजन उरांव के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जन्मस्थल से पवित्र मिट्टी लेकर आने वालों का जोरदार भव्य स्वागत किया गया ।
गाजे-बाजे के साथ आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पवित्र मिट्टी को कुसमी लाने वाले प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया गया और भगवान बिरसा मुंडा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामसाय भगत, जगमोहन सोनवानी, रोशन लकड़ा, किरता राम, निर्मल भगत,विनोद राम, देवधन भगत, बालेश्वर लकड़ा सर्व आदिवासी समाज कुसमी ब्लाक अध्यक्ष सुनील नाग कार्यकारी अध्यक्ष दीपक बुनकर महामंत्री अम्बिकेश्वर पैकरा, मिडिया प्रभारी मुनेश्वर राम,ललित निकुंज, झलदेव, सौरभ कुमार,उत्तपल, मुजसम नजर, वेदांत भारती,नईम खान, छत्रपति प्रजापति,रूपदेव भगत, अनिल कुमार, आमोद कुजूर,मुनेश्वर तिर्की, प्रवीण भगत,सतीश बुनकर शशि टोप्पो, माधुरी लकड़ा,पार्षद सुसीला उरांव,लवकुमार,अंकित मिंज,संदीप निकुंज,अमरनाथ सोनवानी, ललित सुमन, शंकर,नेहरूलाल भगत,
शंकरगढ़ से रघुबीर भगत, सुखराम भगत एवं भारी संख्या में छेत्र के माताएँ बहने उपस्थित रहें!
