संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

बलरामपुर,, बिजली बिल बढ़ोतरी को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी के द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन,मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर इकाई के द्वारा बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने के लिए बलरामपुर मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा सरकार के शासन में आने के साथ विष्णु देव साय सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में जुलाई महीने से बिजली की दरों में वृद्धि की गई है बढ़ी हुई दरो और नए स्मार्ट मीटर लगाने पर प्रदेश के गरीब तकबे और आम जनता अत्यधिक बिजली बिल आने से परेशान है। छत्तीसगढ़ राज्य की विद्युत कंपनी जनता की जेब काटने का काम कर रही है यह सरकार बिजली की दर बढ़ाकर अपनी जेब भर रही है । बिजली बिल में ऊर्जा प्रभार के साथ और कई सारे अनेक गैर जरूरी चार्ज भी लिए जा रहे हैं l
इस कारण आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर इकाई बलरामपुर में आज 4 नवंबर 2025 इस धरना प्रदर्शन के जरिए इस बढ़ी हुई बिजली दर का विरोध करती है वह इस धरना प्रदर्शन में इंद्रदेव नाग, इब्राहीम अंसारी, शंकर भगत, संतोष तिग्गा, जफर खान, चंद्रशेकर पोर्ते, शकील अंसारी, तिलकधारी टोप्पो, गफ्फार अंसारी, फूल साईं आयाम, ननकू यादव, मंजुल अंसारी, सुरेश सिंह व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।
3 जुलाई 2025 को भी पार्टी द्वारा बढ़ी हुई बिजली दर पर सरकार को ज्ञापन दिया गया था और धरना प्रदर्शन भी किया गया था किंतु सरकार ने मांग नहीं मानी इसलिए आम आदमी पार्टी आज फिर सरकार से पुनः मांग करती है कि आम जनता के हितों को देखते हुए यह बढ़ी हुई बिजली दर को कम करें।
यदि सरकार बढ़ी हुई बिजली दर को वापस नहीं लेती है तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी फिर से आम जनता के लिए आंदोलन करेगी।
आम आदमी पार्टी
जिला बलरामपुर इकाई
छत्तीसगढ़
