बलरामपुर,,कुसमी पुलिस की तत्परता दुष्कर्म की आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

थाना कुसमी बलरामपुर रामानुजगंज दिनांक6 नवंबर/2025


कुसमी,,पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को 72 घंटे के भीतर थाना कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कुसमी प्रार्थीया/पीड़िता ने दिनांक 05/11/2025 को थाना कुसमी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23/10/2025 के सुबह करीब 4:00 बजे प्रार्थीया दिशा मैदान कर वापस घर आ रही थी तब गांव का विनय पिता मुंशी उरांव ग्राम नीलकंठपुर थाना कुसमी जिला बलरामपुर ने इसे पड़कर खींचकर अपने घर ले जाकर एक दिन वह रात भर रखकर जबरन कई बार गलत काम बलात्कार किया और बोला तुम्हारा पति घर से बाहर गोवा में काम करने गया है तुम इस बात को किसी को नहीं बताना कह कर छोड़ दिया। इसके पश्चात  दिनांक 25/ 10 /25 से दिनांक 26/ 10 /25 तक गांव से लगा हुआ अर्रा डोंगरी जंगल में भी दो दिन लेकर संबंध बनाते रहा। प्रार्थीया की  रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी विनय पिता मुंशी उरांव ग्राम नीलकंठपुर थाना कुसमी जिला बलरामपुर को दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ करने अपराध क्रमांक 93/25 धारा 64(2)(m)127(2) BNS  अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 6.11.2025 को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Share This Article