संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

कुसमी,, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक ब्रिहस्पति सिंह के खिलाफकुसमी थाने में सौंपा ज्ञापन की करवाई की मांग ।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/ (छत्तीसगढ़):
कांग्रेस संगठन के भीतर राजनीतिक सरगर्मी तब बढ़ गई जब पूर्व विधायक ब्रिहस्पति सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरीता लैतफ लांग पर गंभीर आरोप लगाए।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने जांच कर करवाई की मांग की।
ब्रिहस्पति सिंह ने दावा किया है कि जरीता लैतफ लांग ने पैसा लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद देने का सौदा किया। उनके इस आरोप के बाद कांग्रेस के स्थानीय और जिला संगठन में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कुसमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे आरोप पार्टी की साख को नुकसान पहुँचाते हैं और मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब राज्य स्तर पर भी संज्ञान में आ गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जा रही है।
स्थानीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर नाराजगी और असमंजस का माहौल है। कई नेताओं ने कहा कि आरोप की सच्चाई सामने आने के लिए पारदर्शी जांच कराना ही उचित कदम होगा। जिसमें मुख्य रूप से रहे केपी सिंह देव नान बाबा,,ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ़ विजय पैकरा,, ब्लॉक अध्यक्ष चांदो अब्दुल्ला खान,, कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत,,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण गुप्ता ,, मुदस्सिर इराकी,, पूर्णिमा सेमरिया,,सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे
