बलरामपुर,,धान खरीदी के लिए तुंहर टोकन मोबाईल एप से होगा टोकन जारी।

Samwad Chhattisgarh

धान खरीदी के लिए तुंहर टोकन मोबाईल एप से होगा टोकन जारी

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी/बलरामपुर, 12 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हेतु टोकन जारी करने तुंहर टोकन मोबाईल एप विकसित किया गया है। इस एप के माध्यम से किसान स्वयं निर्धारित तिथि पर संबंधित खरीदी केन्द्र में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकते हैं। किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी संबंधी सभी नवीनतम जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
टोकन सुबह 8 बजे विशेष रूप से तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से जारी किए जाएंगे। सोसायटी संचालक पिछले वर्ष की भांति ही सुबह 9.30 बजे से टोकन जारी करना शुरू कर सकते हैं। टोकन अगले 7 खरीदी दिनों के लिए जारी किए जाएंगे और टोकन में जारी धान की मात्रा डीसीएस, गिरदावरी, पीवी के अनुसार पंजीकृत धान रकबा से कम या बराबर होनी चाहिए। सीमांत किसानों (2 एकड़ तक) के लिए 01 टोकन, लघु किसानों (2 से 10 एकड़ तक) के लिए 02 टोकन एवं दीर्घ किसानों (10 एकड़ से अधिक) को अधिकतम 3 टोकन की अनुमति है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने टोकन बनाते समय ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। इससे किसान की पहचान सत्यापित होगी और उनकी स्पष्ट सहमति के बिना टोकन जारी होने से रोका जा सकेगा।

Share This Article