संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर,,जनपद पंचायत राजपुर में भगवान बिरसामुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर खण्ड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आयोजन।
मुख्य अतिथि के रूप में रही सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा

आज दिनांक 15.11.2025 को जनपद पंचायत राजपुर में भगवान बिरसामुण्डा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर खण्ड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत बुढ़ाबगीचा में किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक महोदया श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा , अध्यक्ष जनपद पंचायत राजपुर विनय भगत , उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजपुर आकाश अग्रवाल. नगर पंचायत अध्यक्ष राजपुर धरमजीत सिंह . विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल. जिला पंचायत सदस्य रविप्रताप सिंह मरावी , जनपद सदस्य कमला प्रसाद सिंह , श्रीमती बसंती सांडिल्य , पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशीकला भगत , प्रदेश संगठक मंत्री भाजपा शिवनाथ यादव , मण्डल अध्यक्ष जगवंशी यादव , मण्डल महामंत्री भाजपा संतोष तिवारी , बबलु यादव जी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल, सरपंच ग्राम पंचायत बुढ़ाबगीचा श्रीमती सुषमा मरावी जी, उपसरपंच दिपेश गर्ग उपस्थित थे। माननीय अतिथियों द्वारा विभागों के स्टाल निरीक्षण किया गया, जिसमें पशुधन विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, स्वास्थय विभाग, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल शामील थे।

कार्यक्रम की शुरूवात भगवान बिरसामुण्डा, छ०ग० महतारी, शहीद वीरनारायण सिंह जी की पूजा अर्चना कर प्रारंभकी गई तत्पश्चात अथितियों का स्वागत किया गया।

फिर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने जनजातीय शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजपुर श्री आकाश अग्रवाल जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धरमजीत सिंह जी, तथा आदरणीय विधायक महोदया श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा जी के द्वारा उद्बोधन दिया गया जिसमें उन्होंने भगवान बिरसामुण्डा के जीवनी के बारे में बताया तथा उनके जल जंगल जमीन से जुड़े संघर्ष से प्रेरित होकर उपस्थित जनों को समाजहित एवं देशहित में कार्य करने का आह्वाहन किया। विशेष रूप से छ०ग० शासन के मंशाअनुरूप मुख्यमंत्री की पाती का वाचन विधायक महोदया द्वारा किया गया जिसका उपस्थित जन समुदाय ने श्रवण किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा जनपद पंचायत राजपुर की ओर से 16 समाज प्रमुखों को साल एवं श्रीफल प्रदाय कर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से 12 आंगनबाड़ी कार्यकताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरूस्कृत किया गया। कृषि विभाग से 05 हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट वितरण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को धनिया बीज वितरण किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर
