कुसमी,,आम आदमी पार्टी ने किया धान मंडी कुसमी का निरीक्षण।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

      आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़

आज दिनांक 28/11/2025 को लोकसभा अध्यक्ष इंद्रदेव नाग और जिला संगठन मंत्री सकील अंसारी जी साथ में अरमान मलिक धान खरीदी केंद्र कुसमी में गए व कुसमी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।

अभी धान खरीदी शुरुआत हुआ है वहां किसानों के सुविधाओं के बारे में प्रभारी से जानकारी लिया गया तो प्रभारी ने बताया की किसानों को यहां पर सिर्फ धान लाना है और फड़ पर रख देना है बाकी काम हम लोग करेंगे। किसानों को कुछ भी नहीं करना है। इसके बाद तौलाई, सिलाई, ढुलाई सभी काम हमारे द्वारा किया जाता है परंतु इसी बीच में एक त्रिपुरी गांव के किसान जिलेश्वर जी मिले और जिलेश्वर जी का कहना था की यहां पर प्रति बोरा ₹8 खरीदी केंद्र में देना पड़ता है। इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर धान खरीदी केंद्र के प्रभारी के द्वारा बताया गया कि हमलोंग़ के खाते में मात्र ₹6 बोरी के हिसाब से आता है और पूरे बलरामपुर जिले में हमालों मजदूरो के द्वारा पैसा लिया जाता है इस तरह किसानों का भारी शोषण हो रहा है।


हम आम आदमी पार्टी की ओर से छत्तीसगढ़ की साय सरकार को यह चेतावनी देना चाहते हैं कि आप किसानों का शोषण बंद करिए और दिखावा करना बंद करिए। आप किसानों के साथ न्याय करिए किसानों को प्रति बोरा ₹8 के हिसाब से जो पैसा लिया जा रहा है उसको आप रोक लगाइए आप हमलोंग़ से बात करिए और हमालों का भी उनका जो समस्या है यदि पैसा कम है वह शासन सत्ता से उसे पैसा को दिया जाए अपने घोषणा किया है कि किसानों से कुछ भी पैसा नहीं लिया जाएगा तो इस तरीके का किसानों से वसूल करना अवैध है आप इस पर तत्काल कार्रवाई करिए नहीं तो आम आदमी पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में मोर्चा बनाकर के किसानों को लेकर के किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी और आंदोलन करेगी।

इंकलाब जिंदाबाद
जय जवान जय किसान

Share This Article