बलरामपुर,,कलेक्टर ने तातापानी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर,कलेक्टर ने तातापानी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बलरामपुर 02 दिसम्बर 2025/ तातापानी महोत्सव मकर संक्रांति पर्व 2026 के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर श्री अभिषेक गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, साथ ही उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को कार्य एवं दायित्व सौंपा है।
कलेक्टर श्री कटारा ने पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, वनमण्डलाधिकारी को बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी है।
इसी प्रकार संबंधित एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। जिसमें सम्पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था, विभागीय स्टॉलों का आबंटन, बैठक व्यवस्था, मेला स्थल समतलीकरण, सुधार कार्य, ले-आउट, बैरिकेडिंग, मंच निर्माण, टेंट-पंडाल, साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था एवं शासकीय स्टॉल का निर्माण, दुकानों हेतु स्थल चिन्हांकन, आबंटन, पार्किंग व्यवस्था, तातापानी मेला स्थल पर निर्बाध विद्युत की व्यवस्था, मंदिर परिसर की साज-सज्जा, स्वच्छता, नेटवर्किंग व्यवस्था, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, तातापानी महोत्सव के प्रचार-प्रसार जैसे अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

Share This Article