संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

सनावल – में जिला स्तरीय आवासीय कुडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन – खिलाड़ियो ने दिखाया आत्मविश्वास और नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश ।

सनावल , दिनांक 01 दिसम्बर 2025।
विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र भवन , सनावल में आयोजित जिला स्तरीय आवासीय कूड़ो आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का चार दिवसीय शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण शिविर बलरामपुर जिले के सभी विकासखण्ड से आए हुए लगभग 250 से 300 बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं में आत्मरक्षा की भावना, आत्मविश्वास और मानसिक सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति,स्वच्छता और जन–जागरूकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मुंद्रिका सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट कुड़ो एसोसिएशन बलरामपुर के चेयरमैन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता जी ने की एवं कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में विशेष योगदान रहा। साथ ही माननीय रामविचार नेताम जी कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के तत्वाधान में एवं उनके कुशल मार्गदर्शन एवं संयोजन से पूरा आयोजन अनुशासित और प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ।अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आज के समय की आवश्यकता है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और सुरक्षित बनाता है।
मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बुधिनारायण गुप्ता जी ,सुखदेव सिंह जी,अभिषेक पुशाम जी ,प्रदीप सांडिल्य जी ,शिवशंकर यादव जी , रामचंद्र ठाकुर जी ,रोशन लकड़ा जी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समिति एवं डिस्ट्रिक्ट कुड़ो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विकास दोहरे जी एवं सचिव श्री दिलीप गुप्ता जी व अमन गुप्ता जी साथ ही मुख्य प्रशिक्षक सेंसई रोशन लाठिया जी के नेतृत्व में हुआ। आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष श्री विकास दोहरे जी ने समस्त अतिथियों, प्रशिक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनों का हार्दिक आभार प्रकट किया।
प्रशिक्षुक द्वारा प्रस्तुत आत्मरक्षा प्रदर्शन और अनुशासन ने उपस्थित जनों को प्रभावित किया l चार दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन राजकीय गीत के साथ हुआ, जिसमें सशक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।
