बलरामपुर,,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी कार्य सुचारू और पारदर्शी तरीके से बढ़ रहा है।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

      धान खरीदी में पारदर्शिता से खुश किसान

  समर्थन मूल्य पर मेहनत का मिल रहा उचित दाम

शिव कुमार बोले बच्चों के भविष्य के लिए मिला आर्थिक सहारा

बलरामपुर, 07 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी कार्य सुचारू और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रहा है। जिले में भी निर्बाध रूप से किसानों से धान खरीदी की जा रही है। जिले के बलरामपुर विकासखंड के झलपी ग्राम पंचायत के शिव कुमार इस वर्ष धान खरीदी केंद्र पहुंचे उन्होंने बताया कि टोकन कटाने से लेकर धान बेचने तक की प्रक्रिया बेहद आसान और सरल रही। केंद्र पर पहुंचते ही कर्मचारियों ने तुलाई कर उनका 102 बोरी धान समर्थन मूल्य पर खरीदा। वे बताते हैं कि इस वर्ष वे लगभग 330 बोरी धान बेचने वाले हैं, जिससे उन्हें अच्छी आर्थिक आय होने की उम्मीद है। शिव कुमार कहते हैं सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से हमें हमारी मेहनत का पूरा दाम मिलता है। इस वर्ष मिलने वाले पैसे से मैं अपने बच्चों के ब्याह का खर्च आसानी से पूरा कर सकूंगा। उन्होंने खरीदी व्यवस्था संतोष जताया।
शिवकुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। समर्थन मूल्य पर खरीदी पूरी तरह से किसानों को समर्पित है। इससे हमें सीधा आर्थिक लाभ मिलता है और हमारी कठिन मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त होता है। धान खरीदी केंद्रों में शासन के निर्देशानुसार वजन-मापक, बारदाना, स्टॉक प्रबंधन, टोकन व्यवस्था और गुणवत्ता परीक्षण की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। जिला प्रशासन भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रत्येक खरीदी केंद्र की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है, ताकि किसी भी किसान को असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस वर्ष धान खरीदी ने शिव कुमार जैसे सैकड़ों किसानों के लिए न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग खोला है, बल्कि उनके सपनों को साकार करने की उम्मीद भी जगाई है।

Share This Article
error: Content is protected !!