कुसमी ,,बाबा चौंक समीप में बस एवं पल्सर मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर होने से 2 व्यक्ति की हुई मौत एक की हालत गंभीर ।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी ,, शमीम बस और पल्सर मोटरसाइकल की जबरदस्त भिड़ंत मोटरसाइकल सवार 02 की स्पॉट में ही मौत।

कुसमी,, जनपद पंचायत कुसमी कार्यालय गेट के लगभग 20 मीटर की दूरी पर कुसमी अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर पल्सर क्रमांक सी जी 30 एफ 1944 में तीन सवारी सवार थे जो कि कुसमी से मोतीनगर अपने घर की ओर जा रहे थे, बगीचा से कुसमी चलने वाली समीम बस क्रमांक सी जी 14 जी 0136 बस के ड्राइवर की तरफ जोरदार टक्कर होने से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है , घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर सहित थाना स्टाफ के साथ बहुत सारे लोग वहां जुट गए , जहां मृत व्यक्ति की पहचान करते हुए घायल व्यक्ति को कुसमी अस्पताल भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

मृत व्यक्ति सहित घायल व्यक्ति प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति मोतीनगर ग्राम पंचायत के निवासी बताए जा रहे हैं, फोन के माध्यम से इनके परिजन को इस घटना की सूचना दी जा चुकी है , फिलहाल शमीम बस को कुसमी थाने में ले जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Share This Article