संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

चांदो की ग्राम पंचायत कुरड़ीह में पी एम जनमन रोड निर्माण कार्य अटका ग्रामीणों ने समाजिक हस्तक्षेप की मांग की और सर्वआदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर को सौंपा ज्ञापन ।

हकीमुद्दीन अंसारी पिता समसुद्दीन अंसारी तथा शिवशंकर पिता गहनु ने सामाजिक सहयोग की भावना से स्वेच्छा से अपनी निजी भूमि सड़क निर्माण हेतु उपलब्ध कराई, जिसके बाद कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा था।लेकिन कुछ लोगों के द्वारा कार्य को बंद करवा दिया गया ग्रामीणों के द्वारा उसे तत्काल चालू करवाने बाबत बात कही गई।

बलरामपुर जिले के चांदों कुरडीह ग्राम पंचायत के अंतर्गत जनमन योजना के तहत खास कुरडीह से अमटपानी होते हुए पहाड़ी कोरवा बसाहट और उपरखाड़ तक सड़क निर्माण का कार्य जारी था सड़क न होने के कारण वर्षों से दुर्गम परिस्थितियों का सामना कर रहे आदिवासी और विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के लिए यह सड़क किसी जीवनरेखा से कम नहीं इस बार जैसे ही सड़क बनने लगी कुछ लोगों के द्वारा हस्तक्षेप किया गया जिससे कार्य में बंद हो गई है शासकीय सड़क का अभाव होने पर हकीमुद्दीन अंसारी पिता समसुद्दीन अंसारी तथा शिवशंकर पिता गहनु ने सामाजिक सहयोग की भावना से स्वेच्छा से अपनी निजी भूमि सड़क निर्माण हेतु उपलब्ध कराई, जिसके बाद कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा था।
लेकिन दूसरी ओर मोजाहिद पिता मोख्तार, हेदातूलाह पिता मोहम्मदिन तथा रयाजुल पिता इन्ताफ ने संबंधित भूमि को अपना बताते हुए निर्माण कार्य को जबरन रोक दिया। इस विरोध के चलते आदिवासी बसाहट एवं पहाड़ी कोरवा समाज के बसाहट तक सड़क निर्माण अधर में लटक गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीणों ने आदीवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर को ज्ञापन सौंप कहा की इस मामले पर हस्तक्षेप करते हुए
निर्माण कार्य को फिर से शुरू कराया जाए, ताकि पिछड़ी जनजाति के लोगों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य रुकने से अन्य विकास कार्य भी बाधित हो रहे हैं ताकि वर्षों से वंचित समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके
