संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ बलरामपुर/9111740798

कुसमी,,सेरंगदाग बालाजी मार्बल एंड टाइल्स बॉक्साइड माइन्स में वर्करों के साथ शोषण परेशान होकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। दिया 03 दिवस का अल्टीमेटम।

बलरामपुर जिले कुसमी सेरंगदाग की खदान में कार्यरत वर्करों ने लगाया आरोप की अवैध खनन एवं मजदूरों के शोषण को लेकर एक बार फिर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। सोमवार को कुसमी क्षेत्र के सेरंगदाग माइंस में संचालित बालाजी मार्बल एंड टाइल्स कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर बलरामपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान माइंस के सुपरवाइजर राहुल गुप्ता, आशीष, पृथ्वीनाथ, कुलदीप, जसवंत, कबिल, पनवेश्वर सहित लगभग 70 से 80 मजदूर उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया गया कि संबंधित कंपनी Balaji Marble and Tiles मालिक द्वारा मजदूरों का लगातार शोषण किया जा रहा है तथा माइंस को अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इससे पूर्व भी राहुल गुप्ता के द्वारा इसी विषय को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने से मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है।सुपरवाइजर एवं मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिवस के भीतर मजदूरों की मांगें पूरी नहीं की गईं और अवैध खनन व शोषण के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मजबूरन कंपनी को बंद करवाने कठोर कदम उठाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन की होगी।
—
