कुसमी,,बलरामपुर-सरपंच संघ का अध्यक्ष बने संतोष इंजीनियर,सरपंचों ने भव्य स्वागत कर दी बधाई ।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर-सरपंच संघ अध्यक्ष बने संतोष इंजीनियर,सरपंचों ने भव्य स्वागत कर दी बधाई

बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत में सरपंच संघ अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है,जिसमें संतोष इंजीनियर को सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना है,चुनाव जीतने के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया और नई जिम्मेदारी के लिए संतोष इंजीनियर को शुभकामनाएं दी।


बुधवार को बलरामपुर जिले की जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत सरपंच संघ अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ,सरपंच संघ अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे,वही 73 सरपंचों ने मतदान किया,जिसमें संतोष इंजीनियर को 38 वोट,बलदेव नगेसिया को 25,बिंदु सिंह अपना खाता भी नहीं खोल  पाए,नन्हे लकड़ा को 10 वोट मिला। सबसे अधिक 38 वोट मिलने पर संतोष इंजीनियर को विजयी घोषित किया। सरपंच संघ चुनाव में जीत के बाद सरपंचों ने संतोष इंजीनियर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मुंहमीठा कराकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। वही सरपंच संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष इंजीनियर ने अपनी जीत के लिए सभी सरपंचों का आभार जताया।

कुसमी में सरपंच संघ का चुनाव संपन्न
संतोष इंजीनियर को चुना संघ का अध्यक्ष
सरपंचों ने फूल माल पहनाकर किया स्वागत
संतोष इंजीनियर ने जताया सरपंचों का आभार सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।

Share This Article