बलरामपुर,,कुसमी शराब पीकर वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, एल्कोमीटर से होगी जांच

कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर ने कहा जांच जारी है जांच के दौरान जो भी नशे की हालत पर मिलेंगे उनके ऊपर कड़ी करवाई की जाएगी और कुछ चालकों पर करवाई की गई।

संवाद छत्तीसगढ़ बलरामपुर/कुसमी (छत्तीसगढ़):
जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के आदेश एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) इमानुएल लकड़ा के दिशा-निर्देश पर कुसमी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।


इस अभियान के तहत कुसमी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा एल्कोमीटर मशीन के माध्यम से दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि कोई चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिससे न केवल वाहन चालक बल्कि आम नागरिकों की जान भी खतरे में पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार और सख्ती के साथ चलाया जाएगा।


कुसमी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


👉 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए यह चेतावनी है कि सावधान रहें, कुसमी पुलिस सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

Share This Article