बलरामपुर,,कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कुसमी के धान खरीदी केन्द्रों एवं अमटाही–कोरोंधा चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798



बलरामपुर,कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कुसमी के धान खरीदी केन्द्रों एवं अमटाही–कोरोंधा चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण


जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने विकासखंड कुसमी के धान खरीदी केन्द्रों तथा अमटाही–कोरोंधा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने धान खरीदी की प्रक्रिया, किसानों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं परिवहन गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया।


कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से धान खरीदी निर्बाध रूप से हो, तौल प्रक्रिया पारदर्शी रहे तथा भुगतान संबंधी कार्य समयबद्ध ढंग से किए जाएं। साथ ही उन्होंने शीघ्र धान उठाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को गोदामों एवं परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने निरीक्षण के दौरान अवैध धान परिवहन, बिचौलियों एवं दलालों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चेकपोस्ट पर सघन जांच की जाए और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, पुलिस बल की नियमित गश्त तथा समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
अमटाही–कोरोंधा चेकपोस्ट निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वाहनों की जांच, दस्तावेजों की सत्यता एवं रजिस्टर संधारण की स्थिति का अवलोकन किया और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में सतर्कता बढ़ी है और किसानों को बेहतर व सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस संदेश गया है।

Share This Article