कुसमी,,बस स्टैंड पर एक ही दिन मनाया गया तीन लोग का जन्मदिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नगरवासियों में दिखा उत्साह।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी बस स्टैंड पर कांग्रेस परिवार का एक दिवसीय जश्न, दीपक बुनकर–बालेश्वर लकड़ा व अभय भगत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

एक ही दिन तीन जन्मदिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नगरवासियों में दिखा उत्साह

कुसमी नगर में कांग्रेस परिवार के लिए खुशियों भरा अवसर उस समय देखने को मिला, जब युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर एवं पूर्व कांग्रेस मंडी अध्यक्ष बालेश्वर लकड़ा (बाले) का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन कुसमी बस स्टैंड स्थित बालेश्वर लकड़ा की दुकान के बाहरी प्रांगण में आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है, कि इसी अवसर पर कुसमी नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत के पुत्र अभय भगत का जन्मदिन भी साथ में मनाया गया। तीनों का जन्मदिन एक ही दिन होने से कार्यक्रम में खास उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस के साथी, महिला कांग्रेस की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में मित्रगण और शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कुसमी बस स्टैंड क्षेत्र में खुशियों की झलक साफ नजर आई।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा__
कि आप सभी का स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कांग्रेस के सभी सम्मानित नेताओं, कार्यकर्ताओं और मित्रजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article