बलरामपुर,,सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा के ओरसा घाट में हुई दुःखद सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों से जिला अस्पताल,पहुंचकर जाना हाल।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा के ओरसा घाट में हुई दुःखद सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों से जिला अस्पताल, अंबिकापुर पहुँचकर सभी के स्वास्थ्य का जायजा ली। इस दौरान घायलों का हालचाल जाना एवं उनके उपचार हेतु की जा रही चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा के ओरसा घाट में हुई दुःखद सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों से जिला अस्पताल, अंबिकापुर पहुँचकर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा भेंट की व सभी के स्वास्थ्य का जायजा ली। इस दौरान घायलों का हालचाल जाना एवं उनके उपचार हेतु की जा रही चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश भी दी,ईश्वर से प्रार्थना कि की सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हों एवं इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

वही क्षेत्र की इतनी बड़ी दुर्घटना को लेकर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने की घोषणा की है, उन्होंने पोस्ट में लिखा, कल बलरामपुर के पास हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सहायता राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तत्काल राहत एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी।

Share This Article