संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर,,विकास खण्ड कुसमी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान जोरों पर।

पदयात्रा ब्लॉक कुसमी
ग्राम पंचायत जमीरा/डूमरपाठ/अमटाही

आज दिनांक 22/01/2026 को मनरेगा को कमजोर कर उसकी जगह भाजपा सरकार द्वारा लाई जा रही तथाकथित (वीबी-जी रैम जी) विकसित भारत-रोज़गार की गारंटी एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के खिलाफ बलरामपुर जिले के विधानसभा सामरी कुसमी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत – जमीरा, डूमरपाठ, अमटाही तीनों पंचायतों में पदयात्रा जनसंपर्क कार्यक्रम किया गया।

यह जन आंदोलन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर बलरामपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव के मार्गदर्शन में, पदयात्रा का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने किया है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह देव जी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत जी, सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के तत्वाधान में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के बैनर तले रैली व जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए।

जमीरा, डूमरपाठ, ग्राम के विभिन्न टोलों से निकलकर सभा स्थल पर पहुँची, जहां ग्रामीणों ने “मनरेगा खत्म करना बंद करो” “वीबी-जी रैम जी योजना नहीं चलेगी”, “मनरेगा हमारा संवैधानिक अधिकार है” और “काम का अधिकार छीनना बंद करो” जैसे नारे लगाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया।

तत्पश्चात ग्राम अमटाही में सभा आयोजित की गई सभी को इस पदयात्रा के बारे जागरूक किया गया।।
साथ गांव में रैली, पदयात्रा निकाल कर लोगों को मनरेगा बचाव के संदेश दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए, पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह देव ने कहा
कि वीबी-जी रैम जी योजना मनरेगा का विकल्प नहीं हो सकती। मनरेगा कानूनन गारंटीकृत रोजगार देता है, जबकि नई योजना ठेकेदारों, निजी एजेंसियों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सकती है। इससे गरीब, दलित, आदिवासी, महिलाएं और भूमिहीन मजदूर सबसे अधिक प्रभावित होंगे।
नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेता राजेंद्र भगत ने कहा
कि सरकार द्वारा मनरेगा का नाम और स्वरूप बदलने की कोशिश गरीबों के रोजगार अधिकार पर सीधा हमला है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और मजदूरों की आजीविका पर संकट गहराएगा।
कार्यक्रम में किसान जिला अध्यक्ष राजू तिर्की, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवधन भगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सूरजदेव गुप्ता, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, युवा कांग्रेस पूर्व जिला महासचिव मुदस्सिर इराकी, युवा नेता विक्रम गुप्ता, चंपालाल, बंगाली,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
