कुसमी,, बाइक स्टंट कार्यक्रम का भव्य आयोजन, हर्ष ऑटो मोबाइल्स ने दिखाईं बजाज बाइकों की खूबियां।

Samwad Chhattisgarh

प्रधान संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी में बाइक स्टंट कार्यक्रम का भव्य आयोजन, हर्ष ऑटो मोबाइल्स ने दिखाईं बजाज बाइकों की खूबियां

कुसमी।
नगर पंचायत कुसमी बस स्टेंड में आज हर्ष ऑटो मोबाइल्स के द्वारा बाइक स्टंट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को देखने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन स्थल पर रोमांचक माहौल बना रहा।

इस कार्यक्रम के दौरान पेशेवर राइडर्स द्वारा बजाज कंपनी की विभिन्न बाइकों पर आकर्षक और रोमांचक स्टंट किए गए। स्टंट के माध्यम से बाइकों की मजबूती, संतुलन, पिक-अप, माइलेज (एवरेज) और आधुनिक तकनीक को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया गया। तेज रफ्तार, कंट्रोल और सेफ्टी फीचर्स ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
हर्ष ऑटो मोबाइल्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह कार्यक्रम बजाज कंपनी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, ताकि नई जनरेशन के युवाओं को बजाज बाइकों की गुणवत्ता, दमदार इंजन, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दी जा सके।

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की पहली पसंद में बजाज की बाइक तेजी से शामिल हो रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान बाइक के नए मॉडल्स, उनकी कीमत, सर्विस सुविधा और फाइनेंस विकल्पों की भी जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को सुरक्षित बाइक चलाने के प्रति भी जागरूक किया गया।
इस आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिक, युवा वर्ग और बाइक प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही। लोगों ने इस तरह के आयोजन को मनोरंजन के साथ-साथ जानकारीपूर्ण बताया और हर्ष ऑटो मोबाइल्स के इस प्रयास की सराहना की।

Share This Article