कुसमी,, मदगूरी अंबा टोली नाग देवता नूमा पहाड़ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जनपद उपाध्यक्ष ने दी सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी,,अंबा टोली नाग देवता नुमा पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,जनपद उपाध्यक्ष ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं।

बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत मदगुरी के अंबा टोली स्थित प्राचीन नाग देवता मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


मंदिर परिसर में शिवभक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि मेले का माहौल भक्तिमय होने के साथ-साथ उत्सवमय भी नजर आया।

भाजपा मंडल महा मंत्री कृष्ण मुरारी सोनी ने भी सारे श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी एवं महाशिवरात्रि मेला समिति के अध्यक्ष व भाजपा मंडल महामंत्री कृष्ण मुरारी सोनी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मदगुरी सरपंच नन्हेश्वर मुंडा ,,सदानंद कुशवाहा ,,समिति के सभी सदस्य के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

हजारों श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वयं खड़े होकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भंडारा परोसा और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। कोरंधा पुलिस थाना प्रभारी अमर कोमरे अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मेले में तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

कोरंधा थाना प्रभारी अमर कोमरे भी भंडारे में हिस्सा लेते हुए नजर आए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के चलते श्रद्धालुओं ने बिना किसी व्यवधान के दर्शन-पूजन किया।
पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिव जी की नाग देवता मंदिर में आयोजित यह महाशिवरात्रि मेला क्षेत्र में आस्था और सामाजिक एकता की मिसाल बनकर सामने आया।

इस महाशिवरात्रि की पावन पर्व की इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष बसंती भगत,, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी,, भाजपा मंडल महामंत्री कृष्ण मुरारी सोनी ,,ग्राम पंचायत मदगुरी की सरपंच नन्हेश्वर सभी अन्य माताएं बहने मौजूद रहे।

Share This Article