संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित — कुसमी के प्रदीप गुप्ता फिर बने जिला उपाध्यक्ष।

बलरामपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित कुसमी के प्रदीप गुप्ता फिर बने जिला उपाध्यक्ष
जिला राजनीति में एक बार फिर संगठन के भरोसेमंद चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बलरामपुर जिला की रविवार को घोषित नई कार्यकारिणी में कुसमी के कंजिया निवासी प्रदीप गुप्ता को फिर से जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने यह जिम्मेदारी उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्यों और सक्रिय संगठनात्मक भूमिका को देखते हुए दी है। खास बात यह है कि गुप्ता पहले भी इसी पद पर रह चुके हैं और पार्टी के मजबूत जमीनी कार्यकर्ताओं में उनकी पहचान रही है।
जिम्मेदारियों और अनुभव की लंबी फेहरिस्त
प्रदीप गुप्ता सिर्फ संगठन में ही नहीं, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं —
एकलव्य आवासीय विद्यालय कुसमी में सांसद प्रतिनिधि
जमीरा ग्राम पंचायत से 01 बार उपसरपंच,,03 बार पंच
भाजपा मंडल कुसमी में विभिन्न संगठनात्मक पदों पर सक्रिय भूमिका
यानी संगठन, समाज और पंचायत तीनों स्तरों पर उनका अनुभव मजबूत रहा है।
समर्थकों में खुशी की लहर
नई नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, मित्रों और शुभचिंतकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे संगठन द्वारा समर्पण और मेहनत की सच्ची पहचान बताया राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले समय में गुप्ता की सक्रियता से जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और मजबूत होने वाला
